एजेंसी न्यूज

IND vs ENG 2nd Test Day 2: टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, चोट के कारण फील्डिंग करने मैदान में नहीं उतरा प्रमुख खिलाड़ी

भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान हाथ में चोट लगने के कारण रविवार को यहां इंग्लैंड की पहली पारी में क्षेत्ररक्षण के लिये नहीं उतरे. पुजारा ने 58 गेंदों का सामना करके 21 रन बनाये थे. भारतीय टीम के सुबह के सत्र में 329 रन पर आउट होने के बाद पुजारा की जगह सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने क्षेत्ररक्षण किया.

IND vs ENG 2nd Test Day 2: टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, चोट के कारण फील्डिंग करने मैदान में नहीं उतरा प्रमुख खिलाड़ी
टीम इंडिया (Photo Credits: Instagram)

चेन्नई, 14 फरवरी: भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बल्लेबाजी के दौरान हाथ में चोट लगने के कारण रविवार को यहां इंग्लैंड की पहली पारी में क्षेत्ररक्षण के लिये नहीं उतरे. पुजारा ने 58 गेंदों का सामना करके 21 रन बनाये थे. भारतीय टीम के सुबह के सत्र में 329 रन पर आउट होने के बाद पुजारा की जगह सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने क्षेत्ररक्षण किया.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार, ‘‘इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन बल्लेबाजी करते समय चेतेश्वर पुजारा के दाहिने हाथ में चोट लग गयी थी. बाद में उन्हें दर्द महसूस हुआ। वह आज क्षेत्ररक्षण नहीं करेंगे.’’

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 2nd Test Day 2: भारतीय टीम ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा, लंच तक मेहमान टीम के 4 प्रमुख खिलाड़ी लौटे पवेलियन

पुजारा ने हाल के आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान विशेषकर ब्रिस्बेन में चौथे टेस्ट मैच में कई गेंदें अपने शरीर पर झेली थी लेकिन वह क्रीज पर डटे रहे और भारत की शानदार जीत में अहम योगदान दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2021 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).