देश की खबरें | नीम के पेड़ के नीचे सदन की कार्यवाही आयोजित होने के बाद पुडुचेरी विधानसभा अनिश्चित काल के लिए स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी विधानसभा का 20 जुलाई को शुरू हुआ बजट सत्र शनिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस सत्र में सदन की कार्यवाही मुख्य इमारत के बाहर नीम के पेड़ के नीचे हुई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, 25 जुलाई पुडुचेरी विधानसभा का 20 जुलाई को शुरू हुआ बजट सत्र शनिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस सत्र में सदन की कार्यवाही मुख्य इमारत के बाहर नीम के पेड़ के नीचे हुई।

सदन की कार्यवाही पेड़ के नीचे हुई क्योंकि विपक्षी पार्टी एनआईएनआरसी के विधायक एनएसजे जयबाल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद इमारत का मुख्य कक्ष संक्रमण मुक्त लिए बंद कर दिया गया था। विधायक को शुक्रवार रात को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े | कोरोना के तमिलनाडु में 6988 नए केस, 89 लोगों की मौत: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह पहली बार है जब सदन की कार्यवाही दूसरे स्थान पर चली है।

सदन की कार्यवाही का संचालन कर रहे स्पीकर वी पी शिवकोलुंडु ने सदन की कार्यवाही अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दी।

यह भी पढ़े | Coronavirus: राजस्थान सरकार ने कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए सवाई मान सिंह अस्पताल में प्लाज्मा बैंक शुरू किया.

सदन को स्थगित करने से पहले मुख्यंमत्री वी नरायणसामी ने करीब नौ हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव रखा।

सरकार के 30 से अधिक विभागों के लिए वित्तवर्ष 2020-2021 के लिए पेश बजट को बिना चर्चा ही पारित कर दिया गया।

सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर शुरू हुई और तीन बजकर 30 मिनट पर समाप्त हुई। विपक्षी एआईएनआरसी विधायक को छोड़ सभी सदस्य कार्यवाही में शामिल हुए।

उपराज्यपाल किरण बेदी ने सत्र को पहले दिन संबोधित करने के बजाय शुक्रवार को संबोधित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\