देश की खबरें | जनभागीदारी से ही साकार होगा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का सपना: मदन राठौड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को देश की स्थिरता और विकास के लिए आवश्यक पहल बताते हुए शुक्रवार को कहा कि यह सपना जनभागीदारी से ही साकार होगा।

जयपुर, 18 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को देश की स्थिरता और विकास के लिए आवश्यक पहल बताते हुए शुक्रवार को कहा कि यह सपना जनभागीदारी से ही साकार होगा।

राठौड़ ने यहां पार्टी के कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान के डिजिटल संस्करण का लोकार्पण किया गया है और एक विशेष क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिसे स्कैन करके आम नागरिक अपने समर्थन को डिजिटल रूप से दर्ज करा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यह पहल जनभागीदारी को बढ़ावा देने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने की दिशा में एक अभिनव प्रयास है।

राठौड़ ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ केवल एक राजनीतिक विचार नहीं, बल्कि यह भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली को सशक्त करने और शासन व्यवस्था को स्थिरता देने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने इस विचार का पुरजोर समर्थन करते हुए इसे समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया है।

उन्होंने कहा कि यह सुधार केवल सरकार या किसी राजनीतिक दल की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह पूरे देश का सामूहिक दायित्व है।

राठौड़ ने कहा कि जब तक जनता का समर्थन और सहयोग नहीं मिलेगा, तब तक ऐसा कोई भी सुधार जमीनी स्तर पर सफल नहीं हो सकता।

भाजपा नेता ने कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव‘ देश को स्थिरता, सुशासन और समावेशी विकास की दिशा में आगे ले जाने का एक सुनहरा अवसर है, जिसे सभी नागरिकों को मिलकर साकार करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या यूपी वारियर्स के गेंदबाज मचाएंगे तांडव? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Preview: आज मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Seema Anand की AI-जनरेटेड अश्लील तस्वीरें वायरल: 63 वर्षीय सेक्स एजुकेटर ने 'रेप जस्टिफिकेशन' मानसिकता पर उठाए सवाल, दर्ज कराई FIR

\