देश की खबरें | कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जन जागरुकता जरूरी : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार के प्रस्तावित विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी व सामाजिक संगठन समर्पित भाव (मिशन मोड) से काम करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जन जागरुकता सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

जियो

जयपुर, 16 जून राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार के प्रस्तावित विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी व सामाजिक संगठन समर्पित भाव (मिशन मोड) से काम करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए जन जागरुकता सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

गहलोत राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति तथा जागरूकता अभियान को लेकर मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे।

यह भी पढ़े | लद्दाख बॉर्डर विवाद: सेना प्रमुख एमएम नरवाणे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास स्थान पर मिलने पहुंचे: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गहलोत ने कहा, 'संकट की इस घड़ी में हमारी सरकार ने सभी वर्गों को विश्वास में लेकर ऐसे फैसले किए जिनसे हम राज्य में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित रखने में कामयाब हो सके। यह कामयाबी आगे भी बरकरार रहे और कोरोना से बचाव हो सके, इसके लिए जन जागरूकता सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।'

उन्होंने कहा कि जागरुकता पैदा करने के लिए दस दिवसीय व्यापक अभियान 21 जून से शुरू हो रहा है। दस दिन तक विशेष जागरूकता अभियान चलाकर कोरोना वायरस से बचाव का संदेश गांव-ढाणी, मोहल्ले तक पहुंचाया जाएगा, ताकि लोग इस बीमारी के खतरे को समझते हुए बचाव के तरीके अपनाएं।

यह भी पढ़े | भारतीय-चीनी सेना के बीच हिंसक झड़प पर कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- हमारी कमजोरी का हर संकेत चीन की प्रतिक्रिया को और अधिक आक्रामक बनाता है.

उन्होंने कहा कि लोगों को बार-बार हाथ धोने, दो गज की दूरी बनाए रखने, बिना मास्क बाहर नहीं जाने और सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूकने जैसी बातों को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, जमीनी स्तर के कार्मिकों को 'मिशन मोड' में काम कर इस अभियान को सफल बनाना होगा।

गहलोत ने इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों की उपस्थिति में जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों तथा मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ संक्रमण की स्थिति की समीक्षा तथा जागरूकता अभियान को लेकर चर्चा की।

स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में फिलहाल 17 जिलों में कोरोना वायरस की जांच सुविधा विकसित कर ली गई है। आने वाले समय में हम सभी जिलों में जांच करने के लक्ष्य को हासिल करेंगे। साथ ही प्रतिदिन 40 हजार जांच करने का भी लक्ष्य हमने निर्धारित किया है।

कला व संस्कृति मंत्री बी.डी. कल्ला, शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश ने भी अपनी बातें रखीं।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट