जरुरी जानकारी | कृषि बुनियादी ढांचे के लिए बजट में धन के प्रावधान से खेती को बढ़ावा मिलेगा : साहनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रिक्स एग्री सरकारी फोरम के अध्यक्ष विक्रमजीत साहनी मंगलवार को कृषि-बुनियादी ढांचा कार्यक्रमों के लिए बजट 2021 में सरकार द्वारा प्रदान किए गए धन से कृषि क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

नयी दिल्ली, दो फरवरी ब्रिक्स एग्री सरकारी फोरम के अध्यक्ष विक्रमजीत साहनी मंगलवार को कृषि-बुनियादी ढांचा कार्यक्रमों के लिए बजट 2021 में सरकार द्वारा प्रदान किए गए धन से कृषि क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

साहनी ने कहा कि ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) को 1,000 से अधिक मंडियों तक पहुंचाने और कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) में बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए कृषि बुनियादी ढांचा कोष उपलब्ध कराने जैसे उत्पादन विपणन संबंधी उपाय स्वागतयोग्य कदम हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कृषि ऋण संवितरण लक्ष्य में 10 प्रतिशत वृद्धि कर इसे 16.5 लाख करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है तथा किसानों की आय में सुधार के लिए फसल कटाई के बाद के लिए बुनियादी ढाँचे को विकसित करने के मकसद से 100 प्रतिशत तक का कृषि बुनियादी ढांचा एवं विकास उपकर की शुरुआत की है।

मंत्री ने बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए एपीएमसी तक कृषि बुनियादी ढांचा कोष का विस्तार किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘वित्त मंत्री ने बजट में जो घोषणाएं की हैं, वे वास्तव में एक स्वागत योग्य कदम हैं। कृषि उत्पादन को बनाए रखने और प्रसंस्करण के लिए मंडियों के कृषि बुनियादी ढांचे में सुधार करने की भी सख्त आवश्यकता है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि अधिक मंडियों को राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) के साथ एकीकृत करने की आवश्यकता है क्योंकि यह कृषि बाजार में अधिक पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा लाएगा।

ब्रिक्स के सदस्यों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू