विदेश की खबरें | फ्रांस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी, मैक्रों ने लोगों को अपनी बात समझाने का प्रयास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वहीं दूसरी ओर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दुनियाभर के मुसलमानों को उनकी बात समझने का संदेश देने की कोशिश की।

वहीं दूसरी ओर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दुनियाभर के मुसलमानों को उनकी बात समझने का संदेश देने की कोशिश की।

राष्ट्रपति मैक्रों ने कतर के अरबी टीवी स्टेशन अल-जजीरा के साथ साक्षात्कार में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और फ्रांस के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों का भी बचाव किया।

यह भी पढ़े | COVID-19 को लेकर रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची की चेतावनी, कहा- अमेरिका में बढ़ सकते हैं कोरोना के मामले, सावधान रहने की है जरूरत.

मैक्रों के कार्यालय ने कहा कि साक्षात्कार का उद्देश्य फ्रांस की स्थिति और राष्ट्रपति के शब्दों के बारे में गलतफहमी को स्पष्ट करना था जिसके बारे में उनका कहना है कि इन्हें संदर्भ से बाहर समझा गया है।

राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि मीडिया में उनके शब्दों का कुछ गलत अनुवाद किया गया जिसमें पैगंबर मोहम्मद साहब के कार्टून के प्रकाशन का उन्हें समर्थन करते हुए दिखाया गया। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी ऐसा नहीं कहा।’’

यह भी पढ़े | Corona Update: ऑस्ट्रिया में फैल रहे COVID-19 को रोकने लगेगा दूसरा लॉकडाउन.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं समझ सकता हूं कि लोगों को इस कार्टून से हैरानी हुई लेकिन मैं यह कभी नहीं स्वीकार करूंगा कि कोई इन कार्टूनों के कारण हिंसा को सही ठहरा सकता है। और मैं हमेशा अपने देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के बारे में सोचता हूं।’’

मुस्लिम बहुल देशों में पिछले कुछ दिनों से इस मुद्दे पर प्रदर्शन हो रहे है।

रविवार को पाकिस्तानी शहर कराची में मुख्य इस्लामी पार्टी, जमात-ए-इस्लामी के सैकड़ों समर्थकों ने मैक्रों का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने मैक्रों के खिलाफ नारे लगाये और फ्रांसीसी वस्तुओं का बहिष्कार करने का आह्वान किया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\