वाशिंगटन में डब्ल्यूयूएसए-टीवी की खबर में कहा गया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लेफायेट्टे स्क्वायर से हटाने के लिये काली मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया। जैक्सन की मूर्ति यहीं स्थित है। सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में नजर आ रहा है कि प्रदर्शनकारी मूर्ति पर चढ़कर उसे रस्सियों से बांध रहे हैं और उसके बाद मूर्ति को उसके मंच से खींचने की कोशिश करते हैं।
इस प्रतिमा में जैक्सन सैनिक वर्दी पहने एक घोड़े पर सवार हैं जिसके आगे के पांव हवा में हैं। 19वीं शताब्दी में राष्ट्रपति रहे जैक्सन का अमेरिका के मूल निवासियों के खिलाफ रूखा व्यवहार रहा था जिसकी वजह से वो नस्लभेद का विरोध करने वालों के निशाने पर हैं।
यह भी पढ़े | Hajj 2020: कोरोना संकट के चलते भारत से नहीं जाएंगे हाजी, सऊदी अरब में रहने वाले लोग कर सकेंगे हज.
प्रदर्शनकारी सोमवार की रात को हालांकि जैक्सन की प्रतिमा मंच से हटाने में कामयाब नहीं रहे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ट्वीट किया कि इस गैर गरिमापूर्ण तोड़फोड़ के लिये “कई लोगों को” गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, “वेटरंस मेमोरियल प्रिजर्वेशन एक्ट के तहत 10 साल की कैद। सावधान।”
यह भी पढ़े | Hajj 2020: सऊदी अरब ने हज के लिए अंतर्राष्ट्रीय तीर्थयात्रियों को प्रतिबंधित किया.
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY