विदेश की खबरें | श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री का आवास घेरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को 16 दिन हो गए हैं और इस बीच रविवार को यहां प्रधानमंत्री आवास को छात्र प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया।

कोलंबो, 24 अप्रैल श्रीलंका में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को 16 दिन हो गए हैं और इस बीच रविवार को यहां प्रधानमंत्री आवास को छात्र प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया।

इंटर यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स फेडरेशन (आईयूएसएफ) के हजारों छात्रों को विजेरमा मवाता में प्रधानमंत्री के आवास के बाहर नारेबाजी करते हुए देखा गया। तस्वीरों में अनेक छात्र प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास की चारदीवारी के पास प्रदर्शन करते दिखे।

प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास की दीवारों पर ‘राजपक्षे, घर जाओ’ लिख दिया।

श्रीलंका में नौ अप्रैल से हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हुए हैं। देश में बुरे आर्थिक हालात हैं और सरकार के पास महत्वपूर्ण उत्पादों के आयात के लिए धन नहीं बचा है, आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं और ईंधन, दवाओं तथा बिजली की भारी कमी है।

प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे द्वारा अंतरिम सरकार की मांग को खारिज किए जाने के एक दिन बाद, रविवार को विरोध प्रदर्शन और नाजुक मोड़ लेते नजर आए।

इस बीच, पुलिस ने सप्ताहांत में प्रदर्शनकारियों को कोलंबो की कुछ सड़कों पर प्रवेश नहीं करने की चेतावनी देते हुए कहा कि अदालत के ऐसे आदेश हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज