न्यूयॉर्क में मार्च में मुठभेड़ के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कथित तौर पर एक अश्वेत व्यक्ति के चेहरे को ढंक दिया और अमानवीय व्यवहार किया, जिससे पता चलता है कि मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों से निपटने के लिए पुलिस तैयार नहीं है।
‘नेशनल एलायंस ऑन मेंटल इलनेश’ ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पुलिस का इस तरह से व्यवहार करना ‘‘आपदा के लिए एक नुस्खा’’ हो सकता है।
प्रदर्शनकारियों ने रात के समय शहर की ओंटारियो झील पर मार्च किया। प्रूड के साथ मुठभेड़ की वीडियो उनके परिवार ने इस सप्ताह जारी की है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात को हुए प्रदर्शन के सिलसिले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY