विदेश की खबरें | अमेरिका में प्रदर्शनकारियों ने बदलाव नहीं होने तक मुहिम तेज रखने का संकल्प लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मिनियेपोलिस शहर में पुलिस हिरासत में फ्लॉयड की मौत हो गयी थी। शहर में इस बात पर सहमति बनी है कि पुलिस ऐसी कार्रवाई नहीं कर सकती जिससे किसी का दम घुटता हो और किसी अधिकारी द्वारा अनधिकृत बल प्रयोग की बात सामने आने पर दूसरे अधिकारी हस्तक्षेप कर सकते हैं। ये बदलाव शहर और राज्य के अधिकारियों के बीच करार का हिस्सा है जिन्होंने फ्लॉयड की मौत के मामले में नागरिक अधिकार जांच शुरू की थी।

मिनियेपोलिस शहर में पुलिस हिरासत में फ्लॉयड की मौत हो गयी थी। शहर में इस बात पर सहमति बनी है कि पुलिस ऐसी कार्रवाई नहीं कर सकती जिससे किसी का दम घुटता हो और किसी अधिकारी द्वारा अनधिकृत बल प्रयोग की बात सामने आने पर दूसरे अधिकारी हस्तक्षेप कर सकते हैं। ये बदलाव शहर और राज्य के अधिकारियों के बीच करार का हिस्सा है जिन्होंने फ्लॉयड की मौत के मामले में नागरिक अधिकार जांच शुरू की थी।

सिटी काउंसिल द्वारा समझौते को मंजूर किये जाने की संभावना है, जो अदालत में मान्य होगा।

यह भी पढ़े | Dawood Ibrahim Dead or Alive? सोशल मीडिया पर फैल रही है अफवाह, कोरोना की चपेट में आने से दाऊद इब्राहिम की मौत.

देश में करीब पांच दशक में हुए सबसे बड़े स्तर का प्रदर्शन देशभर में ग्यारहवें दिन भी जारी है। इनमें अब उग्रता के बजाय बदलाव के लिए शांतिपूर्ण मुहिम की ओर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसे सतत बनाये रखा जा रहा है।

मिनियेपोलिस से लेकर उत्तर कैरोलिना तक फ्लॉयड की याद में शनिवार को श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें परिवार के सदस्य और अन्य लोग श्रद्धांजलि देंगे।

यह भी पढ़े | विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दक्षिण एशिया में COVID-19 के विस्फोट के खतरे की दी चेतावनी.

विश्वविद्यालय की छात्रा जोसिया रोएबक ने भरोसा जताया कि आंदोलन चलता रहेगा।

शुक्रवार को अटलांटा उपनगर में प्रदर्शन के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके 100 लोगों को इकट्ठा करने वाली जोसिया ने कहा, ‘‘एक बार शुरुआत होने के बाद ये रोजाना दिखेंगे। मैं चाहती हूं कि अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व ठीक तरह से किया जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\