देश की खबरें | नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित विवादास्पद टिप्पणी के मामले में निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जुमे की नमाज के बाद लोगों ने यहां जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया।

नयी दिल्ली, 10 जून पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित विवादास्पद टिप्पणी के मामले में निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जुमे की नमाज के बाद लोगों ने यहां जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन किया।

जामा मस्जिद परिसर में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए जिनमें से कुछ ने तख्तियां ले रखी थीं। प्रदर्शन करने वालों ने नुपुर शर्मा और दिल्ली भाजपा के पूर्व मीडिया प्रमुख नवीन जिंदल के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, मस्जिद के गेट संख्या-1 के पास शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन हुआ और यह करीब 15-20 मिनट तक चला तथा बाद में प्रदर्शनकारी वहां से चले गए।

इलाके के निवासी अकरम कुरैशी ने कहा, ‘‘हमने पैगंबर मोहम्मद पर बयान को लेकर नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की।’’

प्रदर्शनकारियों के तितर-बितर होने के बाद भी पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान इलाके में तैनात रहे।

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक बयान को लेकर विवाद रविवार को तब तेज हो गया था जब सऊदी अरब, कुवैत, कतर और ईरान जैसे देशों की तरफ से विरोध जताया गया। इसके बाद भाजपा ने नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया और जिंदल को निष्कासित कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने कथित रूप से नफरत फैलाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और विवादास्पद संत यति नरसिंहानंद समेत 31 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पूर्व भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

प्राथमिकी में नवीन कुमार जिंदल और पत्रकार सबा नकवी के भी नाम हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\