देश की खबरें | हाथरस कांड पर गुजरात में प्रदर्शन , कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता हिरासत में लिये गये
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, पांच अक्टूबर उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक युवती के साथ कथित समूहिक दुष्कर्म एवं उसकी मौत को लेकर कांग्रेस की गुजरात इकाई ने सेामवार को यहां बिना अनुमति के प्रदर्शन किया जिसके बाद उसके दो विधायकों एवं करीब 35 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस के अनुसार सूरत में भी ऐसा ही प्रदर्शन किया जहां 20 कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में लिये गये।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में भी नहीं रुका शिक्षा का प्रवाह, CM भूपेश बघेल के ‘पढ़ई तुंहर दुआर’ पहल ने संवारा बच्चों का भविष्य.

प्रदेश कांग्रेस ने पीड़िता एवं उसके परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ देशभर में जिला मुख्यालयों पर सत्याग्रह के पार्टी के आह्वान के तहत गुजरात के सभी बड़े शहरों में प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद में क्लक्टरेट के बाहर प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष शशिकांत पटेल और विधायकों-- गयासुद्दीन शेख और इमरान खेड़ावाला ने की।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: आप सांसद संजय सिंह और MLA राखी बिड़लान पर हाथरस में फेंकी गई काली स्याही- देखें वीडियो.

पीड़िता के लिए इंसाफ मांगने के अलावा विपक्षी दल ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं-- राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाद्रा के साथ बुरे बर्ताव की निंदा की।

अहमदाबाद पुलिस ने कहा कि कांग्रेस ने बिना अनुमति के प्रदर्शन किया।

पुलिस उपायुक्त विजय पटेल ने कहा, ‘‘ हमने करीब 35 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया । हम उन्हें बाद में छोड़ देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)