देश की खबरें | इंडोनेशिया में नये श्रम कानून के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडोनेशिया के कई शहरों में नये श्रम कानून के खिलाफ हजारों आक्रोशित विद्यार्थियों और कामगारों का प्रदर्शन बृहस्पतिवार को हिंसक हो गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जकार्ता, आठ अक्टूबर इंडोनेशिया के कई शहरों में नये श्रम कानून के खिलाफ हजारों आक्रोशित विद्यार्थियों और कामगारों का प्रदर्शन बृहस्पतिवार को हिंसक हो गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नये कानून में श्रमिकों के अधिकारों में कटौती की गई है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्रावधान हैं।

यह भी पढ़े | Fixed Deposit पर इन बैंकों में मिल रहा हैं सबसे जादा ब्याज, पैसे लगाने पर मिलेगा अच्छा फायदा.

जकार्ता के राष्ट्रपति प्रासाद के नजदीक पथराव कर रहे आंदोलनकारियों और दंगा रोधी पुलिस के बीच झड़प उस समय हुई जब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कामगारों, हाईस्कूल और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को तितर-बितर करने की कोशिश की।

राष्ट्रपति जोको विदोदो इस समय मध्य कलीमनतान प्रांत के दौरे पर हैं और घटना के समय प्रासाद में नहीं थे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: मोकामा विधानसभा सीट से बाहुबली नेता अनंत कुमार सिंह के खिलाफ मैदान में उतरीं उनकी पत्नीं नीलम देवी.

राष्ट्रपति प्रासाद के परिसर में हाई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने प्रवेश करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैसे के गोले दागे और राजप्रासाद तक जाने वाली सड़क धुएं से भरा युद्ध का मैदान बन गई। प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस का मुकाबला किया और पत्थर और बोतलें फेंकी।

आक्रोशित भीड़ ने राष्ट्रपति प्रासाद के नजदीक एक चौराहे पर बने यातायात पुलिस की चौकी में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायरें जलाई और फाइबरग्लास से बने अवरोधकों में आग लगा दी।

इसी तरह की झड़प योग्यकर्ता, मेदान, मकास्सर, मनादो और पश्चिमी जावा प्रांत की राजधानी बादुंग सहित इंडोनिशिया के सभी बड़ो शहरों में देखने को मिली। बादुंग में दो दिन से जारी हिंसा के आरोप में पुलिस ने 209 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि सरकार से कानून वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन के आयोजकों ने मंगलवार से तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई है।

रोजगार सृजन अधिनियम को सोमवार को संसद ने मंजूरी दी थी और उम्मीद की जा रही है कि इससे इंडोनेशिया के श्रम प्रणाली और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में उल्लेखनीय बदलाव आएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\