देश की खबरें | कंगना रनौत को सुरक्षा देना आश्चर्य में डालने वाला फैसला: देशमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि केंद्र सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, सात सितंबर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा कि उन्हें आश्चर्य है कि केंद्र सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई।

देशमुख के अनुसार रनौत ने मुंबई और महाराष्ट्र का “अपमान” किया।

यह भी पढ़े | Kerala Shocker: तिरुवनंतपुरम में जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर ने महिला को COVID-19 नेगेटिव रिपोर्ट देने के नाम पर किया रेप, हुआ गिरफ्तार.

नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि रनौत को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है और 10 कमांडो चौबीस घंटे उनकी सुरक्षा करेंगे।

रनौत अभी अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में हैं और उन्होंने कहा है कि वह नौ सितंबर को मुंबई जाएंगी।

यह भी पढ़े | कुशीनगर: टीचर की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटा, हुई मौत.

देशमुख ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मुंबई और महाराष्ट्र का अपमान करने वालों को सुरक्षा देने का केंद्र सरकार का निर्णय आश्चर्यजनक और दुखद है।”

उन्होंने कहा, “यह राज्य सभी का है, भाजपा का भी है। कंगना रनौत के बयान की सभी को निंदा करनी चाहिए।”

मुंबई और शहर की पुलिस पर टिप्पणी करने के बाद रनौत को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\