देश की खबरें | प्रॉपर्टी डीलर ने किया युवती के साथ दुष्कर्म
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 31अक्‍टूबर नोएडा सेक्टर 73 में एक प्रॉपर्टी डीलर ने एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि मूल रूप से बिहार की रहने वाली एक युवती ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने एक वेबसाइट के माध्यम से रिसेप्शनिस्ट की नौकरी के लिए आवेदन दिया था।

यह भी पढ़े | Maharashtra: जस्टिस शरद अरविंद बोबड़े ने ई-संसाधन केंद्र ‘न्याय कौशल’ का किया उद्घाटन, देश भर में किसी भी कोर्ट में कर सकते हैं ऑनलाइन फाइलिंग.

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार युवती 30 अक्टूबर को सेक्टर 73 स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में नौकरी के लिए पहुंची, जहां उसे नौकरी पर रख लिया गया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि उसी दिन प्रॉपर्टी डीलर ने उसके साथ बलात्कार किया।

यह भी पढ़े | लद्दाख बीजेपी के नए अध्यक्ष व स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के उप अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर Tashi Gyalson और Tsering Angchuk को जेपी नड्डा ने दी बधाई: 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने शुक्रवार देर रात थाना सेक्टर 49 पुलिस को मामले की सूचना दी।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)