देश की खबरें | प्रयागराज और महोबा के निलम्बित पुलिस कप्तानों की सम्पत्तियों की होगी सतर्कता जांच

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के मामलों में और अधिक कड़ा रूख अपनाते हुये प्रयागराज और महोबा के निलम्बित पुलिस कप्तानों की सम्पत्तियों की सतर्कता अधिष्ठान से जांच कराने के निर्देश दिये हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 10 सितम्बर उत्तर प्रदेश के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के मामलों में और अधिक कड़ा रूख अपनाते हुये प्रयागराज और महोबा के निलम्बित पुलिस कप्तानों की सम्पत्तियों की सतर्कता अधिष्ठान से जांच कराने के निर्देश दिये हैं।

महोबा के निलम्बित पुलिस अधीक्षक समेत तीन पुलिस अधिकारियों पर बृहस्पतिवार को मामला भी दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | Ramdas Athawale Meets Kangana Ranaut: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बोले- कंगना को मुंबई में डरने की जरूरत नहीं है, यहां सबको रहने का अधिकार है.

गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के मामलों निलम्बित किये गये प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित और महोबा के पुलिस अधीक्षक मणि लाल पाटीदार की सम्पत्तियों की सतर्कता अधिष्ठान से जांच कराने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने बताया कि योगी ने यह भी निर्देश दिये हैं कि इन अफसरों द्वारा की गयी अनियमितताओं में शामिल पुलिसकर्मियों की अलग से जांच कर उन्हें जल्द दण्डित कराया जाय।

यह भी पढ़े | कंगना रनौत की मां आशा रनौत ने कहा- महाराष्ट्र सरकार ने जो काम किया वह बहुत निंदनीय है: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रवक्ता ने बताया कि योगी के इन निर्देशों के क्रम में पाटीदार के साथ—साथ चरखारी थाने के तत्कालीन पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार सरोज तथा खरेला के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजू सिंह के खिलाफ महोबा शहर कोतवाली में भारतीय दण्ड विधान और भ्रष्टाचार निवारण अधियिम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीक्षित तथा बुधवार को महोबा के पुलिस अधीक्षक मणि लाल पाटीदार को भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोपों में निलम्बित किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\