देश की खबरें | आतंकियों के छिपने की आशंका के मद्देनजर गुवाहाटी के कुछ इलाकों में निषेधाज्ञा लागू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम प्रशासन ने एक खुफिया जानकारी के बाद गुवाहाटी मध्य पुलिस जिला में निषेधाज्ञा (धारा 144) लगा दी है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ऐसी जानकारी मिली थी कि आतंकवादी या असामाजिक तत्व शांति भंग करने के उद्देश्य से रिहाइशी इलाकों में छिप सकते हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 16 अक्टूबर असम प्रशासन ने एक खुफिया जानकारी के बाद गुवाहाटी मध्य पुलिस जिला में निषेधाज्ञा (धारा 144) लगा दी है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ऐसी जानकारी मिली थी कि आतंकवादी या असामाजिक तत्व शांति भंग करने के उद्देश्य से रिहाइशी इलाकों में छिप सकते हैं।

गुवाहाटी मध्य पुलिस जिला के पुलिस उपायुक्त रनवीर ने बृहस्पतिवार को मकानमालिकों के लिये आदेश जारी करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को तब तक किराये पर रहने के लिये जगह न दें जब तक कि वह संबंधित पुलिस थाने के प्रभारी से अपनी पहचान के प्रमाण का सत्यापन न करा कर दें।

यह भी पढ़े | CBSE 12th Result 2020: दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, कम्पार्टमेंट परीक्षा के बाद 12वीं के नतीजे 99 फीसदी, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दी छात्रों को बधाई.

आदेश के मुताबिक, “ ऐसी जानकारी है कि मध्य पुलिस जिला, गुवाहाटी के इलाके में मौजूदा स्थिति के कारण, आतंकवादी/असामाजिक तत्व इस पुलिस जिला क्षेत्र के रिहाइशी इलाकों में छिप सकते हैं।”

इसमें कहा गया है, “इस बात की बहुत आशंका है कि शांति को भंग किया जाए, सार्वजनिक व्यवस्था में गड़बड़ी पैदा की जाए और इंसानी जीवन तथा सुरक्षा के लिये गंभीर खतरा पैदा करने के साथ ही सार्वजनिक संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया जा सकता है।”

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने चिराग पासवान की पार्टी LJP को बताया-वोटकटवा, कहा-NDA तीन चौथाई से होगी विजयी.

आदेश में हालांकि गुवाहाटी के मध्य पुलिस जिले की “मौजूदा स्थिति” का जिक्र नहीं है।

इसमें कहा गया है कि निषेधाज्ञा संबंधी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है और 60 दिनों तक जारी रहेगा, अगर इसे पूर्व में ही रद्द नहीं कर दिया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\