एजेंसी न्यूज

Delhi: विद्यार्थियों को व्यावसायिक पाठ्यक्रम अपनाने को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम तैयार किया जाएगा- उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि विद्यार्थियों को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिला के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम जल्द तैयार किया जाएगा.

Delhi: विद्यार्थियों को व्यावसायिक पाठ्यक्रम अपनाने को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम तैयार किया जाएगा- उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Photo: ANI)

नई दिल्ली, 3 नवंबर : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि विद्यार्थियों को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिला के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम जल्द तैयार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए एक कार्यक्रम तैयार किया जाएगा जिसके तहत आईटीआई और स्नातक विद्यार्थी, विद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के साथ बातचीत करके उन्हें व्यावसायिक पाठ्यक्रम अपनाने के प्रति प्रेरित करेंगे.

खिचड़ीपुर स्थित इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) में विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान सिसोदिया ने कहा कि आईटीआई के उन्नत पाठ्यक्रम छात्रों को उनकी पेशेवर आकांक्षओं को हासिल करने में मदद करेंगे और भविष्य के लक्ष्यों के प्रति उन्हें स्पष्टता प्रदान करेंगे. सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार के आईटीआई देश के युवाओं का कौशल बढ़ाने के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. यह भी पढ़ें : भाजपा ने कूचबिहार में प्रमाणिक के काफिले पर हमले का आरोप लगाया; पुलिस का दावा-‘मामूली धक्का-मुक्की’ हुई

उन्होंने कहा कि आईटीआई से निकलने वाले विद्यार्थी अपनी क्षमताओं से भारत के विकास में ‘नये अध्याय’ की शुरुआत करेंगे. सिसोदिया ने कहा, ‘‘हमने बच्चों को व्यावसायिक पाठ्यक्रम अपनाने के लिए सक्षम बनाया है और हमारे आईटीआई विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर के विद्यार्थियों को प्रेरित करना चाहिए कि वे शिक्षा की इस राह को अपनाएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2022 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).