देश की खबरें | प्रोफेसर संजय द्विवेदी आईआईएमसी के महानिदेशक नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रोफेसर संजय द्विवेदी को बुधवार को भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, एक जुलाई प्रोफेसर संजय द्विवेदी को बुधवार को भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई।

द्विवेदी वर्तमान में भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार संस्थान के रजिस्ट्रार हैं।

यह भी पढ़े | सावन के महीने में राम मंदिर निर्माण का काम हो शुरू, ट्रस्ट की तरफ से भूमि पूजन के लिए पीएम मोदी को अयोध्या आने के लिए लिखा गया पत्र.

आदेश में कहा गया कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने तीन साल की अवधि के लिए सीधी नियुक्ति के आधार पर आईआईएमसी के डीजी के तौर पर उनकी नियुक्ति को स्वीकृति दी।

पत्रकारिता एवं जनसंचार के प्रतिष्ठित संस्थान के प्रमुख का पद करीब एक वर्ष से रिक्त था।

यह भी पढ़े | Coronavirus: यूपी में COVID-19 से संक्रमित 585 नए मामले आए सामने, सूबे में कोरोना के एक्टिव मामलो की संख्या 6,709 हुई .

अधिकारियों ने बताया कि पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक, के एस धतवालिया एक जून, 2019 से आईआईएमसी के डीजी पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

उन्होंने बताया कि प्रोफेसर द्विवेदी पद के लिए चुने गए तीन उम्मीदवारों के पैनल में शीर्ष पर थे जिनके नाम कैबिनेट की नियुक्ति समिति को भेजे गए थे।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत स्वायत्त संस्थान, आईआईएमसी की स्थापना 1965 में हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\