एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | आठ बुनियारी उद्योगों का उत्पादन सितंबर में 0.8 प्रतिशत घटा, लगातार सातवें महीने गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में गिरावट का सिलसिला सितंबर में लगातार सातवें महीने जारी रहा उत्पादन में सालाना आधार पर 0.8 प्रतिशत की गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | आठ बुनियारी उद्योगों का उत्पादन सितंबर में 0.8 प्रतिशत घटा, लगातार सातवें महीने गिरावट

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में गिरावट का सिलसिला सितंबर में लगातार सातवें महीने जारी रहा उत्पादन में सालाना आधार पर 0.8 प्रतिशत की गिरावट आई।

लेकिन मार्च के बाद यह सबसे कम गिरावट है।

यह भी पढ़े | 1 नवंबर से बदल जाएंगे आम आदमी से जुड़े ये 5 नियम, आप पर भी पड़ेगा सीधा असर.

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर में मुख्य रूप से कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद और सीमेंट क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन की वजह से बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में गिरावट आई ।

आंकड़ों के अनुसार सितंबर में आठ बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में गिरावट मार्च के बाद सबसे कम रही है। कोरोना वायरस और लाकउन से प्रभावित इस दौर में आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ा है।

यह भी पढ़े | IRCTC: कंफर्म टिकट पर भी बदलवाया जा सकता हैं पैसेंजर का नाम, जानिए पूरा नियम.

आंकड़ों के अनुसार सितंबर में कोयला, बिजली और इस्पात उद्योग के उत्पादन में बढोतरी रही। इसके विपरीत कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक और सीमेंट सभी क्षेत्रों का उत्पादन नीचे आया।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर के दौरान आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 14.9 प्रतिशत घटा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 1.3 प्रतिशत बढ़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2020 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).