देश की खबरें | निर्माता क्षितिज रवि को पूछताछ के लिए एनसीबी कार्यालय लाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों का एक दल धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े नशीले पदार्थ मामले में पूछताछ के लिए उनके आवास से शुक्रवार को यहां अपने कार्यालय लेकर आया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 25 सितंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों का एक दल धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े नशीले पदार्थ मामले में पूछताछ के लिए उनके आवास से शुक्रवार को यहां अपने कार्यालय लेकर आया।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: तीन चरणों में होगा बिहार विधानसभा के लिए मतदान, 10 नवंबर को होगी काउंटिग.

उन्होंने बताया कि अधिकारियों का दल सुबह उपनगर वर्सोवा में रवि के आवास पर पहुंचा। एनसीबी के अधिकारी उन्हें अपने वाहन में बैठाकर दक्षिण मुंबई स्थित अपने कार्यालय में ले गए।

अधिकारी ने बताया कि रवि को बॉलीवुड में नशीले पदार्थों के कथित इस्तेमाल संबंधी मामले में पूछताछ के लिए ले जाया गया है।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी की योजनाओं में पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानव दर्शन: CM शिवराज सिंह चौहान.

एनसीबी ने बृहस्पतिवार को रवि के आवास पर छापा मारा था, लेकिन वह उस समय वहां नहीं मिले थे।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद, रवि को शुक्रवार को एनसीबी जांच दल के सामने पेश होने को कहा गया था।

रवि शहर से बाहर थे। वह शुक्रवार सुबह अपने आवास पहुंचे, जहां से उन्हें एजेंसी कार्यालय ले जाया गया।

इस बीच, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश भी अपना बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को एनसीबी के सामने पेश हुईं।

एनसीबी के सूत्रों ने बताया था कि करिश्मा प्रकाश के वाट्सऐप चैट से किसी ‘डी’ के साथ हुई उनकी बातचीत का पता चला और केंद्रीय एजेंसी जानना चाहती है कि यह व्यक्ति कौन है।

एनसीबी ने राजपूत की मौत के बाद सामने आए मादक पदार्थ मामले की जांच शुरू की थी। अब एजेंसी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है और बॉलीवुड की कुछ और शख्सियतों को ‘‘जांच में शामिल’’ होने के लिए कहा है।

राजपूत (34) 14 जून को उपनगर बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी