विदेश की खबरें | चीन समर्थक समिति हांगकांग के कुछ जन प्रतिनिधियों का करेगी चुनाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सुधार की योजना के तहत यह कदम उठाया जाएगा और इससे हांगकांग की राजनीति में चीन का दखल और बढ़ेगा।

सुधार की योजना के तहत यह कदम उठाया जाएगा और इससे हांगकांग की राजनीति में चीन का दखल और बढ़ेगा।

नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (चीन की संसद) की स्थायी समिति के उपाध्यक्ष वांग चेन ने बीजिंग में वार्षिक सत्र में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव समिति के पास हांगकांग की विधायी परिषद (लेगको) के सभी उम्मीदवारों के नामांकन का अधिकार होगा।’’

वांग ने कहा कि मौजूदा चुनाव समिति के आकार, संरचना और गठन की पद्धति में भी बदलाव किया जाएगा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति चुनाव समिति ही करेगी।

वर्तमान में हांगकांग की 70 सदस्यीय विधायी परिषद की आधी सीटों पर प्रतिनिधियों को मतदान के जरिए चुना जाता है। बाकी सीट पर पेशेवरों या बीमा, इंजीनियरिंग और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को चुना जाता है।

चीन समर्थक चुनाव समिति द्वारा विधायिका के लिए सभी उम्मीदवारों को मनोनीत किए जाने के फैसले से चुनाव में विपक्षी नेताओं को हिस्सेदारी का मौका नहीं मिलेगा।

वांग ने अपने संबोधन में कहा कि हांगकांग में चुनाव व्यवस्था में ‘‘खामियों’’ के कारण चीन विरोधी ताकतें हांगकांग में शांति-स्थिरता को नुकसान पहुंचाते हैं और यह राष्ट्र की अखंडता, सुरक्षा और विकास के लिए नुकसानदेह है।

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक मुहिम के जोर पकड़ने के मद्देनजर वहां की चुनाव प्रणाली में बदलाव के लिए मसौदा प्रस्ताव रखा गया है। इस फैसले के लागू होने से हांगकांग पर चीन का नियंत्रण और बढ़ जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\