देश की खबरें | प्रियंका के निजी सचिव को उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह को शुक्रवार अग्रिम जमानत दे दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, सात अगस्त इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह को शुक्रवार अग्रिम जमानत दे दी ।

अदालत ने कहा कि प्रियंका ने उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर कोविड—19 महामारी के कारण पैदा हुए संकट के दौरान प्रवासी भारतीयों को लाने के लिए बसों की पेशकश की थी और संदीप सिंह ने केवल इसकी सूचना आगे बढायी थी । अदालत ने जांच पूरी होने के बाद इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दाखिल होने तक संदीप की अग्रिम जमानत को अनुमति दी

यह भी पढ़े | Air India Express Aircraft From Dubai Overshoots Runway at Calicut Airport in Kozhikode, Crashes Into Valley: केरल के कोझिकोड में रनवे पर फिसला एयर इंडिया का विमान, 170 यात्री थे सवार, पायलट समेत 3 की मौत, रिपोर्ट.

न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह की पीठ ने कहा कि गिरफ्तारी की स्थिति में सिंह को जमानत पर रिहा किया जाएगा । वह एक लाख रूपये का निजी मुचलका और इतनी ही राशि की दो जमानत राशियां जमा करेंगे ।

पीठ ने सिंह को निर्देश दिया कि वह जांच कार्य में सहयोग करें और जब आवश्यकता हो, पूछताछ के लिए पेश हों ।

यह भी पढ़े | एयर इंडिया का विमान रनवे से फिसला, दुबई से आ रहा था विमान: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अदालत ने कहा कि उसकी अनुमति के बिना सिंह देश से बाहर नहीं जाएंगे ।

वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा और नदीम मुर्तजा ने कहा कि आवेदक सिंह प्रियंका के निजी सचिव हैं । उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी को कुछ पत्र लिखे थे ।

पत्र प्रवासी कामगारों को गाजियाबाद—नोएडा सीमा से लाने के लिए 1000 बसों की पेशकश से संबंधित थे । अपर महाधिवक्ता वी के साही और सरकारी वकील ने हालांकि जमानत याचिका का विरोध किया ।

पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता संदीप सिंह ने प्रियंका की ओर से पत्र लिखे थे और हर पत्र में उन्होंने कहा था कि वह प्रियंका की ओर से पत्र लिख रहे हैं । प्राथमिकी में प्रियंका आरोपी नहीं हैं । वस्तुत: प्रियंका के जरिए कांग्रेस पार्टी ने बसों की पेशकश की थी । सिंह केवल प्रियंका की ओर से पत्र लिख रहे थे ।

सं अमृत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी