देश की खबरें | प्रियंका अब तक के सबसे बड़े अंतर से वायनाड में जीत हासिल करेंगी: ए के एंटनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए. के. एंटनी ने बुधवार को यहां कहा कि प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अब तक के सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगी जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को करारी हार मिलेगी।

तिरुवनंतपुरम, 16 अक्टूबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए. के. एंटनी ने बुधवार को यहां कहा कि प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अब तक के सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगी जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को करारी हार मिलेगी।

राहुल गांधी की छोड़ी हुई वायनाड सीट के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से उनकी बहन प्रियंका की उम्मीदवारी की घोषणा के एक दिन बाद एंटनी ने कहा कि इस संसदीय क्षेत्र में एआईसीसी महासचिव प्रियंका की उपस्थिति से केरल के दो विधानसभा क्षेत्रों, पलक्कड़ और चेलाक्कारा में होने जा रहे उपचुनावों में कांग्रेस की जीत की संभावना बढ़ जाएगी।

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एंटनी ने कहा, “वायनाड में (प्रियंका के पक्ष में) लहर है। हम पूरी ताकत से लड़ेंगे। वह सभी की उम्मीदों से कहीं ज्यादा अब तक के सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगी। अन्य उम्मीदवार बहुत बुरी तरह हारेंगे।”

पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि वायनाड में प्रियंका गांधी की मौजूदगी इस क्षेत्र के पुनर्निर्माण में मदद करेगी, जो इस साल जुलाई में भूस्खलन से तबाह हो चुका है।

राहुल ने चार जून को घोषित लोकसभा चुनाव के परिणामों में वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीटों पर जीत हासिल की थी और इसके 14 दिन के अंदर वायनाड सीट छोड़ दी थी।

वायनाड सीट पर 13 नवंबर को चुनाव होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\