देश की खबरें | प्रियंका ने जातिगत जनगणना कराने की केंद्र की घोषणा का स्वागत किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव और केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी वाद्रा ने अगली जनगणना में जाति गणना को पादर्शी तरीके से शामिल करने की केंद्र सरकार की हालिया घोषणा का रविवार को स्वागत किया।
वायनाड, चार मई कांग्रेस महासचिव और केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी वाद्रा ने अगली जनगणना में जाति गणना को पादर्शी तरीके से शामिल करने की केंद्र सरकार की हालिया घोषणा का रविवार को स्वागत किया।
दो दिवसीय दौरे पर वायनाड पहुंचीं प्रियंका ने कहा कि यह फैसला जातिगत जनगणना का समर्थन करने वाले लोगों के लगातार प्रयासों और जनता की जबरदस्त मांग का नतीजा है।
कांग्रेस महासचिव ने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा, “मेरे भाई (राहुल गांधी) ने पिछले साल यह मुद्दा उठाया था और इसके पक्ष में लगातार बोल रहे थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसका कड़ा विरोध किया था।”
उन्होंने कहा, “इस मुद्दे पर अड़े रहने के कारण संसद में भी उनका (राहुल का) मजाक भी उड़ाया गया था।”
प्रियंका ने यह भी कहा कि देशभर के लोगों के दबाव के कारण स्थिति बदली।
उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार जातिगत जनगणना ठीक से करेगी और सही आंकड़े जुटाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)