देश की खबरें | इस महीने के आखिर तक सरकारी बंगला खाली करेंगी प्रियंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नयी दिल्ली के लोधी स्टेट इलाके में स्थित अपना सरकारी बंगला इस महीने के आखिर तक खाली कर देंगी और कोविड़-19 के हालात में सुधार होने पर लखनऊ चली जाएंगी।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नयी दिल्ली के लोधी स्टेट इलाके में स्थित अपना सरकारी बंगला इस महीने के आखिर तक खाली कर देंगी और कोविड़-19 के हालात में सुधार होने पर लखनऊ चली जाएंगी।

उनके करीबी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तराखंड में 47 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 3,305 हुई: 9 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जानकारी मिली है कि प्रियंका दिल्ली में एक वैकल्पिक आवास की तलाश में हैं। लखनऊ में उनके लिए आवास तय हो गया है, जहां वह आने वाले समय में रहकर उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक गतिविधियां आगे बढ़ाएंगी।

प्रियंका के करीबी सूत्रों के मुताबिक फिलहाल दिल्ली में कोई आवास तय नहीं हुआ है, लेकिन प्रियंका और उनका परिवार 35-लोधी एस्टेट स्थित आवास खाली कर रहे हैं। उनके सामान पैक हो रहे हैं और यह सरकारी बंगला खाली करने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़े | कश्मीर: पंपोर में सेना के काफिले पर आतंकी हमला, स्थानीय महिला जख्मी- सर्च ऑपरेशन जारी.

पता चला है कि उनके कुछ पुराने सामानों को सोनिया गांधी के आवास 10-जनपथ पर रखा गया है।

लखनऊ में वह गोखले मार्ग स्थिति शीला कौल के आवास में रहेंगी। यह मकान खाली पड़ा है और फिलहाल इसकी मरम्मत और रंगाई-पुताई का काम चल रहा है।

शीला कौल देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की भाभी थीं। वह केंद्रीय मंत्री औेर राज्यपाल भी रहीं। 2015 में उनका निधन हो गया था।

सूत्रों का कहना है कि प्रियंका के लखनऊ में रहने के लिए जाने की तैयारियां कुछ महीनों से चल रही थीं, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसमें विलंब हुआ।

गौरतलब है कि केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने प्रियंका से नयी दिल्ली स्थित सरकारी बंगला एक अगस्त का खाली करने को कहा है। उसकी ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद उन्हें मौजूदा आवास ‘35 लोधी एस्टेट’ खाली करना पड़ेगा क्योंकि जेड प्लस की श्रेणी वाली सुरक्षा में आवास सुविधा नहीं मिलती।

सरकार ने पिछले साल नवंबर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली थी तथा उन्हें जेड-प्लस श्रेणी सुरक्षा दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\