देश की खबरें | प्रियंका ने कानपुर बाल संरक्षण गृह के बारे में मीडिया रिपोर्ट को लेकर उप्र सरकार पर निशाना साधा

नयी दिल्ली, 21 जून कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कानपुर के बाल संरक्षण गृह के बारे में एक मीडिया खबर को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर रविवार को निशाना साधा।

प्रियंका ने सरकारी बाल संरक्षण गृह में दो लड़कियों के गर्भवती पाये जाने संबंधी एक मीडिया खबर को लेकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी घटना का सामने आना दिखाता है कि इस तरह के संस्थानों में जांच के नाम पर सब कुछ दबा दिया जाता है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, कोविड-19 के 3870 नए मरीज पाए जाने के बाद राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 132075 हुई , अब तक 65744 लोग हुए ठीक.

प्रियंका गांधी द्वारा एक फेसबुक पोस्ट में टैग की गई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कानपुर के सरकारी बाल संरक्षण गृह में कोरोना वायरस की जांच के दौरान पाया गया कि वहां रह रही दो लड़कियां गर्भवती थीं और उनमें से एक एचआईवी पॉजिटिव थी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि कानपुर के सरकारी बाल संरक्षण गृह में 57 बच्चियों की कोरोना वायरस के लिए जांच होने के बाद एक हैरान करने वाला तथ्य सामने आया है कि दो लड़कियां गर्भवती निकलीं और एक एड्स पॉजिटिव निकली।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 3870 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 132075 हुई: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘मुजफ्फरपुर (बिहार) के बालिका गृह का पूरा किस्सा देश के सामने है। उत्तर प्रदेश के देवरिया से भी ऐसा मामला सामने आ चुका है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि ऐसे में फिर से इस तरह की घटना सामने आना दिखाता है कि जांच के नाम पर सब कुछ दबा दिया जाता है, लेकिन सरकारी बाल संरक्षण गृहों में बहुत ही अमानवीय घटनाएं घट रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)