देश की खबरें | लखनऊ में दोहरे हत्याकांड पर प्रियंका का आरोप: उप्र में कोई सुरक्षित नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लखनऊ में एक रेल अधिकारी की पत्नी और बेटी की हत्या के मामले को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस ‘जंगलराज’ में कोई भी सुरक्षित नहीं है।
नयी दिल्ली, 29 अगस्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लखनऊ में एक रेल अधिकारी की पत्नी और बेटी की हत्या के मामले को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस ‘जंगलराज’ में कोई भी सुरक्षित नहीं है।
उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के सीएम साहब सदन में कुछ भी बोलें , लेकिन उनके आवास के निकट वीआईपी एरिया में दिनदहाड़े रेलवे के बड़े अधिकारी आर डी बाजपेयी की पत्नी व बेटे की हत्या हो जाना दिखाता है कि उप्र में जंगलराज का खूनी दायरा मुख्यमंत्री आवास के करीब तक आ पहुंचा है।’’
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया, ‘‘हर रोज कई परिवारों को इस जंगलराज के चलते दुख झेलना पड़ता है। यहां कोई भी, कहीं भी सुरक्षित नहीं है।’’
गौरतलब है कि लखनऊ में रेलवे अधिकारी आरडी बाजपेयी की पत्नी और बेटे की हत्या कर दी गई। पुलिस ने कुछ ही देर में इस मामले का खुलासा करते हुए नाबालिग बेटी को हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़े | Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी कल सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को करेंगे संबोधित.
पुलिस का दावा है कि मानसिक तनाव से गुजर रही बेटी ने अपनी मां और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और खुद के हाथ को ब्लेड से काट लिया।
प्रियंका ने औरैया जिले में हुई एक अन्य घटना का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘औरैया में मनोज दुबे की हत्या हो गई। उनके परिवारजनों का वीडियो देखकर बहुत दुख हुआ। परिजन और पत्रकारों के अनुसार अपहरण के इस केस को पुलिस 5 दिन तक गुमशुदगी साबित करती रही और हाथ पर हाथ धरे बैठी रही।’’
उन्होंने सवाल किया कि क्या यही उप्र सरकार का अपराध कम करने का तरीका है?
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)