देश की खबरें | निजी मेडिकल कॉलेज वायरस केन्द्रों को लेकर सहयोग नहीं कर रहे है: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आरोप लगाया है कि कुछ निजी मेडिकल कॉलेज अपने परिसरों में कोविड-19 देखभाल केन्द्र स्थापित करने में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

पुडुचेरी, चार जुलाई पुडुचेरी में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आरोप लगाया है कि कुछ निजी मेडिकल कॉलेज अपने परिसरों में कोविड-19 देखभाल केन्द्र स्थापित करने में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

निदेशक (स्वास्थ्य) एस मोहन कुमार ने इस मुद्दे पर केन्द्र शासित प्रदेश की उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव को एक आधिकारिक पत्र लिखा है।

यह भी पढ़े | पालघर: दुकानदार ने महिला के शव के साथ किया दुष्कर्म.

पत्र में निदेशक ने कहा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने निजी मेडिकल कॉलेजों में ऐसे केंद्रों की स्थापना अनिवार्य कर दी थी।

इस पत्र की एक प्रति शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भी भेजी गई है।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: पीएम मोदी ने 'सेवा ही संगठन' कार्यक्रम के तहत बीजेपी कार्यकर्ताओं से की बात, तारीफ करने के साथ ही आगे भी लोगों की मदद करने को कहा.

अधिकारी ने उपराज्यपाल और अन्य को लिखे अपने पत्र में कहा कि कोविड देखभाल केन्द्र स्थापित करने के लिए निजी मेडिकल कॉलेजों को शामिल करना मैरिज हॉल और ऑडिटोरियम चुनने से ज्यादा फायदेमंद है।

उन्होंने इन लोगों से हस्तक्षेप करने और लोगों के जीवन को बचाने के लिए निजी कॉलेजों द्वारा सहयोग नहीं करने संबंधी मुद्दे का समाधान करने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\