देश की खबरें | प्रधानमंत्री की माता ने टीवी पर भूमि पूजन कार्यक्रम को देखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन ने बुधवार को गांधीनगर के पास स्थित अपने घर में टेलीविजन पर अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम देखा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, पांच अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन ने बुधवार को गांधीनगर के पास स्थित अपने घर में टेलीविजन पर अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम देखा।

राज्य सूचना विभाग ने टीवी देखती हुई हीराबेन की कई तस्वीरें जारी कीं।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में पूछताछ के लिए ED ने रिया चक्रवर्ती को भेजा समन: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि वह हाथ जोड़कर कुर्सी पर बैठी हैं और भूमि पूजन कार्यक्रम देख रही हैं।

हीराबेन अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गांधीनगर के बाहरी क्षेत्र रायसन इलाके में रहती हैं।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: मुख्यमंत्री आवास में दीपोत्सव, CM योगी ने दीये जलाकर मनाई खुशी.

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन के उपलक्ष्य में गुजरात के विभिन्न हिस्सों में उत्सव मनाया गया और राज्य के तमाम मंदिरों में विशेष पूजा की गई।

लोगों ने मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर भी खुशी जाहिर की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\