खेल की खबरें | शतरंज ओलंपियाड के लिये 19 जून को मशाल रिले की शुरूआत करेंगे प्रधानमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां जुलाई अगस्त में होने वाले 44वें शतरंज ओलंपियाड के लिये पहली बार मशाल रिले का उद्घाटन 19 जून को दिल्ली में करेंगे ।

चेन्नई, 15 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां जुलाई अगस्त में होने वाले 44वें शतरंज ओलंपियाड के लिये पहली बार मशाल रिले का उद्घाटन 19 जून को दिल्ली में करेंगे ।

ओलंपिक खेलों की तर्ज पर होने वाली यह रिले अब भविष्य में भी शतरंज ओलंपियाड में हमेशा आयोजित की जायेगी । विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) इसकी घोषणा पहले ही कर चुका है ।

प्रधानमंत्री दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम पर रिले की शुरूआत करेंगे । अखिल भारतीय शतरंज महासंघ ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी ।

एआईसीएफ अध्यक्ष संजय कपूर ने ट्वीट किया ,‘‘ शतरंज ओलंपियाड की पहली मशाल रिले की शुरूआत कोई और नहीं बल्कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 19 जून 2022 को आई जी स्टेडियम पर करेंगे ।’’

पांच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद भी रिले का हिस्सा होंगे ।

फिडे ने कहा था कि मशाल रिले हमेशा शतरंज के जनक भारत से शुरू होकर विभिन्न उपमहाद्वीपों से घूमती हुई मेजबान शहर पहुंचेगी । इस साल समयाभाव के कारण रिले सिर्फ भारत में ही आयोजित की जायेगी ।

शतरंज ओलंपियाड 28 जुलाई से 10 अगस्त तक महाबलीपुरम में होगा । इसमें ओपन और महिला वर्ग में 187 देशों की रिकॉर्ड 343 टीमें भाग लेंगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार