प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को गरीब कल्याण अन्न योजना के उत्तर प्रदेश के लाभार्थियों से संवाद करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे. यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को दी. वीडियो कान्फ्रेंस से आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे.
नयी दिल्ली, 4 अगस्त : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे. यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को दी. वीडियो कान्फ्रेंस से आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे.
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पांच अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना दिवस मना रहा है. इस अवसर पर पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि योजना का लाभ उठाने में कोई लाभार्थी पीछे न छूट जाये. यह भी पढ़ें : Karnataka Cabinet Expansion: सीएम बोम्मई को आज मिलेगी बीजेपी आलाकमान से हरी झंडी
राज्य के लगभग 15 करोड़ लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिये निशुल्क राशन मिल रहा है. राज्य में लगभग 80 हजार उचित मूल्य की दुकानें योजना के तहत लाभार्थियों को अनाज उपलब्ध करा रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2021 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

