एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रधानमंत्री बिहार, झारखंड और बंगाल में करोड़ों रु की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, शिलान्यास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार और शनिवार को झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और करोड़ों रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री बिहार, झारखंड और बंगाल में करोड़ों रु की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, शिलान्यास

नयी दिल्ली, 29 फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार और शनिवार को झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और करोड़ों रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

पीएमओ के मुताबिक प्रधानमंत्री एक मार्च को लगभग 11 बजे झारखंड के सिंदरी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वह राज्य में 35,700 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

वह करीब तीन बजे पश्चिम बंगाल के हुगली में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

अगले दिन शनिवार को प्रधानमंत्री लगभग 10:30 बजे पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णानगर पहुंचेंगे, जहां वे 15,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इसी दिन दोपहर ढाई बजे वह बिहार के औरंगाबाद में 21,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री बिहार के बेगूसराय पहुंचेंगे, जहां वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और देश भर में लगभग 1.48 लाख करोड़ रुपये की कई तेल और गैस क्षेत्र की परियोजनाओं और बिहार में 13,400 रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2024 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).