देश की खबरें | प्रधानमंत्री विंध्‍य क्षेत्र की अनेक जल आपूर्ति परियोजनाओं का शिलान्‍यास करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिर्जापुर और सोनभद्र जिले के 41 लाख से ज्‍यादा ग्रामीणों को पेयजल मुहैया कराने के लिए रविवार को ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं का ऑनलाइन शिलान्‍यास करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 21 नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिर्जापुर और सोनभद्र जिले के 41 लाख से ज्‍यादा ग्रामीणों को पेयजल मुहैया कराने के लिए रविवार को ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं का ऑनलाइन शिलान्‍यास करेंगे।

केंद्र सरकार की हर घर नल योजना के तहत उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मिर्जापुर के 1606 गांवों में पाइप के जरिये पेय जल आपूर्ति शुरू करेगी । इस योजना से मिर्जापुर के 21,87,980 ग्रामीणों को सीधा फायदा होगा । सोनभद्र के 1389 गांवों को भी योजना से जोड़ने की शुरुआत होगी । इन गांवों के 19,53,458 परिवार पेय जल आपूर्ति योजना से जुड़ेंगे ।

यह भी पढ़े | Amit Shah in Tamil Nadu: गृहमंत्री अमित शाह बोले-प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित देशों से भी अच्छे तरीके से कोरोना का सामना कर पाया है.

एक बयान के मुताबिक सोनभद्र में इस योजना पर सरकार 3212 .18 करोड़ रुपये खर्च करेगी । मिर्जापुर में बांध पर एकत्र किए गए पानी को शुद्ध करके पीने योग्‍य बनाया जाएगा और फिर इसकी आपूर्ति की जाएगी। इस योजना की लागत 2343.20 करोड रुपये तय की गई है ।

अधिकारियों के मुताबिक दोनों जिलों की योजनाओं से कुल 41,41,438 परिवार लाभान्वित होंगे । योजना पर कुल 5555.38 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है।

यह भी पढ़े | West Bengal Assembly Election 2021: बंगाल में वाम दलों के 21 नेताओं ने थामा भाजपा का दामन.

जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक दो साल के भीतर योजना को पूरा कर गांवों में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी ।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पेयजल योजना के शिलान्‍यास के बाद मिर्जापुर के टाडा फाल गो आश्रयस्‍थल में गोपाष्‍टमी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वह दीन दयाल उपाध्‍याय अन्‍त्‍योदय योजना के तहत स्‍कूल ड्रेस बनाने वाली महिलाओं को पारिश्रमिक का चेक भी सौंपेंगे।

मुख्यमंत्री रविवार की शाम विंध्‍याचल धाम में माता विंध्‍यवासिनी के दर्शन करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now