प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे 'कृषि अवसंरचना कोष' के तहत वित्तपोषण सुविधा की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को बलराम जयंती, हलछठ, और दाऊ जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी और कहा कि इस अवसर पर वह 'कृषि अवसंरचना कोष' के तहत एक लाख करोड़ रुपये की वित्तपोषण सुविधा की शुरुआत करेंगे. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने एक लाख करोड़ रुपये का 'कृषि अवसंरचना कोष' बनाने को मंजूरी दी थी.
नई दिल्ली, 9 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को देशवासियों को बलराम जयंती, हलछठ, और दाऊ जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी और कहा कि इस अवसर पर वह 'कृषि अवसंरचना कोष' (Agricultural Infrastructure Fund) के तहत एक लाख करोड़ रुपये की वित्तपोषण सुविधा की शुरुआत करेंगे. प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर किसानों से संबंधित इस त्योहार के लिए कृषि जगत से जुड़े लोगों को ढेर सारी बधाइयां दी.
हलछठ भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. मोदी ने ट्वीट किया, "इस कार्यक्रम में 'पीएम-किसान योजना' के अंतर्गत सहायता राशि की छठी किस्त भी जारी की जाएगी. 8.5 करोड़ किसानों के खातों में 17,000 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए जाएंगे. कोविड-19 महामारी के दौरान यह योजना किसानों के लिए बहुत मददगार साबित हो रही है."
सभी देशवासियों को, विशेष रूप से किसान भाई-बहनों को बलराम जयंती की, हलछठ, और दाऊ जन्मोत्सव की शुभकामनाएं। इस खास दिन पर सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत एक लाख करोड़ रुपये की वित्तपोषण सुविधा की शुरुआत करूंगा।https://t.co/3q3tPWk0a4
— Narendra Modi (@narendramodi) August 9, 2020
वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से होने वाले इस कार्यक्रम में देश भर के लाखों किसान, सहकारी समितियां और आम नागरिक शामिल होंगे. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने एक लाख करोड़ रुपये का 'कृषि अवसंरचना कोष' बनाने को मंजूरी दी थी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2020 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

