देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री सोनोवाल से बात कर बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से राज्य में बाढ़ की स्थिति पर बात की और केंद्र से यथासंभव सहायता का आश्वासन दिया।
नयी दिल्ली, तीन जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से राज्य में बाढ़ की स्थिति पर बात की और केंद्र से यथासंभव सहायता का आश्वासन दिया।
मोदी ने ट्वीट किया, “असम के मुख्यमंत्री श्री सर्वानंद सोनोवाल जी से बात की और राज्य में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति की समीक्षा की।”
यह भी पढ़े | Weather Forecast: मुंबई में सुबह से हो रही है तेज बारिश, कई इलाकों में भरा पानी.
असम में आई बाढ़ से 33 में से 22 जिले प्रभावित हुए हैं जिससे 16 लाख से अधिक लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है और 34 की मौत हो गई है।
बाढ़ के कारण राज्य के विभिन्न भागों में अवसंरचनात्मक ढांचा क्षतिग्रस्त हुआ है।
यह भी पढ़े | मुंबई में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी : 3 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
प्रधानमंत्री ने केंद्र की ओर से हर प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया।
सोनोवाल ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री ने बाढ़ और कोविड-19 की स्थिति के बारे में जानकारी ली और केंद्र से यथासंभव सहायता का आश्वासन दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)