देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने चक्रवात ‘निसर्ग’ के मद्देनजर महाराष्ट्र, गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘निसर्ग’ के मद्देनजर मंगलवार को महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बात की तथा उन्हें केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

जियो

नयी दिल्ली, दो जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘निसर्ग’ के मद्देनजर मंगलवार को महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बात की तथा उन्हें केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

चक्रवात के तीन जून की शाम उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों से गुजरने की संभावना है।

यह भी पढ़े | कोरोना के पंजाब में 41 नए मरीज पाए गए: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि मोदी ने दमन , दीव, दादरा और नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल्ल के . पटेल से भी बात की।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अरब सागर के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र की स्थिति और गहरी हो गई है तथा आगे यह चक्रवाती तूफान में तब्दील होगी।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga: चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' से पहले मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश, NDRF की टीम हुई मुस्तैद.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया , ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे और गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी तथा दमन दीव दादरा और नगर हवेली के प्रशासक प्रफुल्ल के . पटेल से चक्रवात की स्थिति को लेकर बात की। ’’

कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\