तीन देशों की यात्रा के दौरान 25 कार्यक्रमों में शमिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: सरकारी सूत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मई से तीन देशों का दौरा करेंगे. इस दौरान वह 25 कार्यक्रमों में शामिल होंगे और तीन दिवसीय यात्रा के दौरान उन देशों में वह लगभग 65 घंटे बिताएंगे. सरकारी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 30 अप्रैल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) दो मई से तीन देशों का दौरा करेंगे. इस दौरान वह 25 कार्यक्रमों में शामिल होंगे और तीन दिवसीय यात्रा के दौरान उन देशों में वह लगभग 65 घंटे बिताएंगे. सरकारी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मोदी सात देशों के आठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें करेंगे. उन्होंने बताया कि इसके अलावा वह 50 वैश्विक व्यवसायियों से भी बातचीत करेंगे.
मोदी दो मई को जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे. यह इस साल होने वाली उनकी पहली विदेश यात्रा है. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री पहले जर्मनी जाएंगे, उसके बाद डेनमार्क और फिर चार मई को वापसी में कुछ समय के लिए पेरिस में रुकेंगे. यह भी पढ़ें : ओबीसी के फायदे के लिए शिवसेना छोड़ने का जोखिम उठाया : छगन भुजबल
सूत्रों ने बताया कि मोदी जर्मनी और डेनमार्क में एक-एक रात बिताएंगे. उनकी यह यात्रा ऐसे समय होगी, जब यूक्रेन संकट जारी है और रूस की कार्रवाई ने लगभग पूरे यूरोप को उसके विरुद्ध एकजुट कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2022 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

