नयी दिल्ली, 14 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
ओबामा ने रविवार को ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की हाल में पुष्टि हुई है। पिछले करीब दो दिन से मेरे गले में खराश थी, लेकिन मैं ठीक महसूस कर रहा हूं।’’
उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मिशेल ओबामा संक्रमित नहीं हैं।
ओबामा के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने लिखा, ‘‘कोविड-19 के संक्रमण से जल्द स्वस्थ होने के लिए मैं बराक ओबामा को शुभकामनाएं देता हूं और उनके परिवार के उत्तम स्वास्थ्य और कुशल क्षेम की कामना करता हूं।’’
पूर्व राष्ट्रपति ने बताया कि उन्होंने और मिशेल ने टीकाकरण करा लिया था और बूस्टर खुराक भी ली है।
अमेरिका में पिछले एक सप्ताह में करीब 35,000 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि मध्य जनवरी में यह संख्या करीब आठ लाख थी।
अमेरिका स्थित ‘जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी’ के अनुसार, अमेरिका में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 79,517,492 नए मामले सामने आए हैं और 9,67,552 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY