एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र के महासचिव से गुजरात में करेंगे मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को गुजरात के केवड़िया में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस से मुलाकात करेंगे।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र के महासचिव से गुजरात में करेंगे मुलाकात

अहमदाबाद (गुजरात), 20 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को गुजरात के केवड़िया में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी केवड़िया के एकता नगर में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ में गुतारेस की उपस्थिति में ‘मिशन लाइफ’ (लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) की शुरुआत करेंगे।

मिशन का उद्देश्य त्रिस्तरीय रणनीति को लागू करके जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का मुकाबला करना है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री 10वें ‘हेड्स् ऑफ मिशन कॉन्फ्रेंस’ में भी हिस्सा लेंगे, जिसका आयोजन 20 से 22 अक्टूबर तक केवड़िया में विदेश मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।

सम्मेलन में दुनियाभर से भारतीय मिशनों के 118 प्रमुख (राजदूत और उच्चायुक्त) हिस्सा लेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी तापी जिले के व्यारा में 1,970 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे।

विज्ञप्ति के अनुसार, इसके अलावा जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी उनमें तापी और नर्मदा जिलों में 300 करोड़ रुपये से अधिक की जलापूर्ति परियोजनाएं शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2022 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).