एजेंसी न्यूज

PM Modi Bhutan Visit: भूटान के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उनके पिता करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 से 22 मार्च तक भूटान का दो दिवसीय राजकीय दौरा करेंगे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी

PM Modi Bhutan Visit: भूटान के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उनके पिता करेंगे मुलाकात
PM Modi in Shivamogga | ANI

नयी दिल्ली, 19 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 से 22 मार्च तक भूटान का दो दिवसीय राजकीय दौरा करेंगे. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत सरकार की 'पड़ोसी प्रथम' नीति पर जोर देने को ध्यान में रखते हुए अहम माना जा रहा है. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि भारत और भूटान 'एक अनूठी और स्थायी साझेदारी साझा करते हैं, जो आपसी विश्वास, समझ और सद्भावना में निहित है'. बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी 21 से 22 मार्च तक भूटान का राजकीय दौरा करेंगे. यह भी पढ़ें: सेलम में पीएम मोदी का दिखा अनोखा अंदाज, 11 शक्ति अम्माओं का मंच पर किया सम्मान

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ''प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और भूटान के बीच नियमित उच्च स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और सरकार की 'पड़ोसी प्रथम' नीति पर जोर देने के अनुरूप है.''

बयान में बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और उनके पिता जिग्मे सिंग्ये वांगचुक (भूटान के पूर्व नरेश) से मुलाकात करेंगे.

अधिकारियों ने बताया कि मोदी भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से भी मुलाकात करेंगे. बयान के मुताबिक, यह दौरा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मामलों पर विचारों के आदान-प्रदान और दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए हमारी साझेदारी को आगे ले जाने और उसे मजबूत बनाने के तरीकों पर विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करेगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2024 11:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).