एजेंसी न्यूज

प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र में 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों की शुरुआत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से, महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के नाम पर 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों की शुरुआत करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र में 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों की शुरुआत करेंगे
Photo Credits ANI

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से, महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के नाम पर 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों की शुरुआत करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र के समूचे 34 ग्रामीण जिलों में इन केंद्रों की स्थापना की जाएगी.

बयान में कहा गया है कि ये केंद्र ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के वास्ते विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करेंगे. बयान के अनुसार, ‘‘हर केंद्र पर कम से कम दो व्यावसायिक पाठ्यक्रम में करीब 100 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा. यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय कौशल विकास परिषद के तहत सूचीबद्ध उद्योग भागीदारों और एजेंसियों द्वारा प्रदान किया जा रहा है.’’ यह भी पढ़ें : Mizoram Assembly Election: भाजपा ने मिजोरम के लिए 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

बयान के मुताबिक, ये एजेंसियां इस क्षेत्र को अधिक सक्षम और कुशल मानव कौशल सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति करने में मदद करेंगी. प्रमोद महाजन भाजपा के एक प्रमुख राष्ट्रीय नेता थे और उनका 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2023 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).