देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म वीबो को कहा अलविदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार द्वारा टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चीनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म वीबो को अलविदा कह दिया।

नयी दिल्ली, एक जुलाई सरकार द्वारा टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को चीनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म वीबो को अलविदा कह दिया।

हालांकि, इस संबंध में अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन कुछ भाजपा नेताओं ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है।

यह भी पढ़े | Earthquake: जम्मू-कश्‍मीर में क्यों बार-बार आ रहा है भूकंप, क्या है दिल्ली-एनसीआर से संबंध, जानें वजह.

भाजपा के संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ सरकार द्वारा 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म वीबो को छोड़ दिया है। सीमा पर एक कड़ा संदेश दिया है। अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर और व्यक्तिगत स्तर पर भी।’’

भाजपा के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने भी इस संदर्भ में एक ट्वीट किया और कहा कि वीबो को छोड़कर प्रधानमंत्री ने चीन को एक स्पष्ट संदेश दिया है।

यह भी पढ़े | भारत में बेरोजगारी दर जून महीने में घटकर 11 फीसदी हुई, मई में थी 23.5 प्रतिशत की ऊंचाई पर: CMIE.

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म वीबो को अलविदा कह दिया है। संदेश साफ है। यदि लाल रेखा पार की जाएगी तो इसके परिणाम होगे। सीमा पर जो शुरू हुआ है उसमें अब कई आयाम जुड़ गए हैं। यह महज एक शुरुआत हो सकती है।’’

भारत ने सोमवार को टिकटॉक, यूसी ब्राउजर समेत 59 चीनी ऐप को यह कहते हुए प्रतिबंधित कर दिया था कि ये देश की सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता के लिए नुकासनदेह हैं।

यह प्रतिबंध लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत के, चीनी सैनिकों के साथ चल रहे गतिरोध के बीच लगाया गया है।

इन प्रतिबंधित ऐप की सूची में वीचैट और बिगो लाइव भी शामिल हैं।

प्रतिबंध के बाद कुछ लोग सोशल मीडिया पर यह सवाल उठा रहे थे कि वीबो पर प्रधानमंत्री का ‘‘वेरिफाइड अकाउंट’’ भी है। प्रधनमंत्री मोदी ने साल 2015 में वीबो पर अपना अकाउंट खोला था।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\