एजेंसी न्यूज

Chhath Puja 2022: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं. एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि यह महापर्व सूर्य और प्रकृति की पूजा को समर्पित है.

Chhath Puja 2022: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं
PM Narendra Modi (Photo: PTI)

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं. एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि यह महापर्व सूर्य और प्रकृति की पूजा को समर्पित है.

मोदी ने लिखा, “सूर्यदेव और प्रकृति की उपासना को समर्पित महापर्व छठ की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान भास्कर की आभा और छठी मइया के आशीर्वाद से हर किसी का जीवन सदैव आलोकित रहे, यही कामना है.” यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में साइबर थाना स्थापित करने की जरूरत : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

भारत में करोड़ों श्रद्धालु रविवार शाम को डूबते सूरज और सोमवार सुबह को उगते सूरज को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना करेंगे. बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में यह त्योहार विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2022 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).