प्रधानमंत्री मोदी ने नवरात्र और हिंदू नववर्ष के शभुभारंभ पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्र और पारंपरिक भारतीय नव वर्ष के शुभारंभ पर शनिवार को लोगों को बधाई दी. भारतीय नव वर्ष को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग उत्सवों के रूप में मनाया जाता है.
नयी दिल्ली, 2 अप्रैल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्र और पारंपरिक भारतीय नव वर्ष के शुभारंभ पर शनिवार को लोगों को बधाई दी. भारतीय नव वर्ष को देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग उत्सवों के रूप में मनाया जाता है.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सभी देशवासियों को नवरात्रि की बधाई. शक्ति की उपासना का यह पर्व हर किसी के जीवन में नयी ऊर्जा का संचार करें.’’ यह भी पढ़ें : Navratri 2022:पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे
प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि विक्रम संवत 2079 सबके जीवन में नया उत्साह और नयी उमंग लेकर आए.
उन्होंने उगादी, साजिबू चीरौबा, नवरेह और गुड़ी पड़वा के मौके पर भी बधाई दी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2022 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

