जरुरी जानकारी | संयुक्त राष्ट्र के कृषि निकाय के 75 साल होने पर प्रधानमंत्री ने जारी किया विशेष सिक्का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के 75 साल पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को यहां 75 रुपये का सिक्का जारी किया।

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के 75 साल पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को यहां 75 रुपये का सिक्का जारी किया।

उन्होंने इस मौके पर कहा कि उनकी सरकार देश से कुपोषण को दूर करने के लिये बाजरे और अधिक पोषण वाली फसलों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि बायोफोर्टिफाइड फसल की आज पेश की गयी 17 नयी किस्मों से किसानों को लाभ होगा।

यह भी पढ़े | Ranveer Singh’s car meets with minor accident: रणवीर सिंह की कार को बाइक ने मारी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने.

प्रधानमंत्री ने नये कृषि कानूनों के बाद बनी भ्रम की स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसलों की खरीद करने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एमएसपी पर खाद्यान्नों की खरीद देश की खाद्य सुरक्षा के लिये महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने गेहूं, चावल की खरीद के सारे पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इस मौके पर मोदी ने खाद्यान्नों की बर्बादी के बारे में चिंता जताते हुए कहा, ‘‘हमारे देश में खाद्यान्नों की बर्बादी एक समस्या रही है। इस कमी को दूर करने के लिये आवश्यक वस्तु अधिनियम में बदलाव किये गये हैं। इसके साथ ही देश में आवश्यक बुनियादी संरचनाएं लगायी जा रही हैं।’’

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attack on Modi Government: राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर किया हमला, कही ये बात.

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि नये कृषि काननूों से किसानों की आय बढ़ेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी