देश की खबरें | हिमाचली गीत गाने वाली केरल की लड़की को प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल की उस लड़की को बधाई दी, जिसकी मधुर आवाज में एक हिमाचली गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, 10 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरल की उस लड़की को बधाई दी, जिसकी मधुर आवाज में एक हिमाचली गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

उन्होंने नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा पर एक खबर का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया और उसकी मधुर आवाज की तारीफ की।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: शिवसेना और NCP अब बिहार चुनाव में दिखाएगी दमखम, महाराष्ट्र की दिग्गज पार्टियों के आने से किस के वोटरों में लगेगी सेंध?.

प्रधानमंत्री ने मनोरमा न्यूज चैनल पर प्रसारित यह खबर साझा करते हुए मलयालम में ट्वीट किया, “मुझे देविका पर गर्व है। उसके मधुर गीत ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत!’ के सार को मजबूत किया है।”

प्रधानमंत्री के ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए देविका ने एक न्यूज चैनल को बताया, “यह अविश्वसनीय है। मैं बहुत खुश हूं। जब मैंने गाना गाया था, तब सोचा भी नहीं था कि मुझे खुद प्रधानमंत्री सर से तारीफ मिलेगी।”

यह भी पढ़े | Ram Vilas Paswan Last Rites: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान पंचतत्व में विलीन, बेटे चिराग ने जनार्दन घाट पर दी मुखाग्नि.

छात्रा ने गीत का आनंद उठाने को लेकर प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

मनोरमा न्यूज चैनल द्वारा दिखाई गई खबर में देविका ने कहा कि अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग उसका वीडियो देख चुके हैं।

एक दिन पहले, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने फेसबुक पेज पर तिरुवनंतपुरम की देविका का एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह ‘चंबा कितनी...दूर’ गीत गाती नजर आ रही हैं। ठाकुर ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि उसने “पूरे राज्य का दिल जीत लिया।”

ठाकुर ने देविका को हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर भी आने का न्योता दिया।

तिरुवनंतपुरम के पोट्टम स्थित केंद्रीय विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा देविका ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत यह हिमाचली गीत गाया था।

केरल के संस्कृति मंत्री ए के बालन ने भी टेलीफोन कर देविका को बधाई दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\