गुरुग्राम में समाधि का अपमान करने पर 90 वर्षीय पुजारी की हत्या; एक गिरफ्तार
जिला पुलिस ने रिश्तेदार की समाधि पर पेशाब करने के कारण एक 90 वर्षीय पुजारी की कथित रूप से हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि कादरपुर गांव के रतन की ढाणी निवासी चमन (20) को बुधवार को वारदात के छह घंटों के भीतर गिरफ्तार किया गया. उसने पुजारी का गला काट कर हत्या की है.
गुरुग्राम (हरियाणा), 31 मार्च: जिला पुलिस ने रिश्तेदार की समाधि पर पेशाब करने के कारण एक 90 वर्षीय पुजारी की कथित रूप से हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि कादरपुर गांव के रतन की ढाणी निवासी चमन (20) को बुधवार को वारदात के छह घंटों के भीतर गिरफ्तार किया गया. उसने पुजारी का गला काट कर हत्या की है.
पुलिस के अनुसार, नशेड़ी चमन ने पूछताछ में कहा, ‘‘वह हमारे पूर्वजों का अपमान कर रहा था. उसे तो मरना ही था.’’पुलिस ने बताया कि चमन मंगलवार को मंदिर के पास स्थित अपने रिश्तेदार की समाधि साफ कर रहा था, उसी दौरान बाबा गोविंद दास ने उसपर पेशाब कर दिया, इससे नाराज होकर चमन ने रात को बाबा की हत्या कर दी.
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर चमन को गिरफ्तार कर लिया और बृहस्पतिवार को उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2022 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

