जरुरी जानकारी | विदेशों में दाम सुधरने के बीच ज्यादातर खाद्यतेल-तिलहन के दाम मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में खाद्यतेलों के दाम सुधरने के बीच देश के थोक बाजार में शुक्रवार को अधिकांश खाद्य तेल-तिलहन कीमतों में मजबूती रही जबकि सोयाबीन तिलहन पूर्वस्तर पर बंद हुआ।

नयी दिल्ली,15 सितंबर विदेशी बाजारों में खाद्यतेलों के दाम सुधरने के बीच देश के थोक बाजार में शुक्रवार को अधिकांश खाद्य तेल-तिलहन कीमतों में मजबूती रही जबकि सोयाबीन तिलहन पूर्वस्तर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों के अनुसार, शिकॉगो एक्सचेंज कल रात 1.25 प्रतिशत मजबूत बंद हुआ था और फिलहाल यहां मामूली घट-बढ़ है जबकि मलेशिया एक्सचेंज दोपहर 3.30 बजे तेज बंद हुआ था और शुक्रवार होने के कारण यहां शाम का कारोबार बंद है।

सूत्रों ने कहा कि विदेशों में पिछले दो दिनों में सोयाबीन तेल का दाम 972 डॉलर से बढ़कर 1,032 डॉलर प्रति टन हो गया है। लेकिन पिछले साल मई के मुकाबले यह दाम लगभग आधा है। इधर सरसों सहित बाकी खाद्यतेलों की भी कुछ मांग निकली है जिससे भी खाद्य तेल-तिलहन कीमतों में सुधार आया।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के जलगांव में लगभग 58 साल पुराने एक नामी तेल मिल ने बाजार से खाद्यतेल खरीदकर आज पुणे सहित महाराष्ट्र के कई स्थानों के खुदरा और थोक विक्रेताओं को सोयाबीन तेल 94.50 रुपये लीटर तथा सूरजमुखी तेल (महाराष्ट्र एवं दक्षिण भारत में अधिक खपत वाला खाद्यतेल) 93.50 रुपये लीटर के भाव पर बेचा है। जबकि उत्तर भारत में बाजार से खरीदे गये ये दोनों खाद्यतेल 130-140 रुपये लीटर बिक रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि यह पूरी प्रणाली में किसी अव्यवस्था का संकेत है। इस बात की जांच परख बड़े मॉलों या बड़ी दुकानों में जाकर की जा सकती है। दिल्ली और एनसीआर में दूध सहित फल-सब्जी बेचने वाली एक प्रमुख खुदरा विक्रेता कंपनी के सूरजमुखी तेल के दाम से इस दावे का पता लगाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल मई में खाद्यतेलों का जो दाम था, उसके मुकाबले अभी दाम आधे रह गये हैं, सस्ता आयात बढ़ा है, देशी तेल तिलहन इसकी वजह से बाजार में खपे नहीं हैं और देश के तेल पेराई मिलों का कामकाज ठप है, तिलहन किसान परेशान हैं।

फिर भी जिस मकसद से छूट के साथ सस्ते आयात की अनुमति दी गई कि ऐन त्योहारों के मौके पर खाद्यतेल तिलहन सस्ता और प्रचूर मात्रा में उपलब्ध रहे, वह मकसद अभी पूरा होता दीख नहीं रहा है। आयातित सस्ते खाद्यतेल ग्राहकों को 20-40 प्रतिशत ऊंचे दाम पर मिल रहा है। इस पहलू पर विशेष ध्यान देना होगा।

शुक्रवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,575-5,625 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 7,415-7,465 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 17,910 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,625-2,910 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,750 -1,845 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,750 -1,860 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,050 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 7,775 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 8,400 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,100 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,20 0 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,065-5,160 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,830-4,925 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\