नयी दिल्ली, 30 सितंबर दिल्ली तेल तिलहन बाजार में बुधवार को मांग कमजोर रहने से मूंगफली, सोयाबीन तेल तिलहनों में नरमी रही वहीं मलेशिया एक्सचेंज में लगभग दो प्रतिशत की गिरावट आने से कच्चा पॉम तेल एवं पामोलीन तेल में भी गिरावट दर्ज की गई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया में पाम तेल का भारी स्टॉक जमा है और आगे भी वहां उत्पादन में वृद्धि की संभावना है। इसके अलावा सोयाबीन डीगम भारी मात्रा में आयात किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि सस्ते खाद्य तेल का ज्यादा मात्रा में आयात होने से स्थानीय तेलों पर भी दबाव बना हुआ है।
सूत्रों का कहना है कि मूंगफली का भारी मात्रा में स्टॉक बचा हुआ है। सस्ते आयात के सामने मूंगफली को मांग की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है। सस्ते आयात के कारण हाजिर मंडी में सोयाबीन तिलहन उसके तय न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से 3-4 प्रतिशत नीचे बिक रही है।
इस बीच नैफेड ने महेन्द्रगढ़ से 5021 रुपये के भाव मिली सरसों बोली को निरस्त कर दिया। वहीं एजेंसी को अब भरतपुर से 5421 रुपये क्विंटल के भाव पर बोली मिली है। कुछ अन्य ने 5,101 के भाव पर 1,200 टन के लिये बोली लगाई है।
यह भी पढ़े | Fact Check: केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है DA कटौती की फैसला? PIB फैक्ट चेक से जानें सच्चाई.
बाजार के जानकारों का कहना है कि सरसों तेल की मांग बरकरार है। कोरोना काल में स्वास्थ्य के लिहाज से सरसों की मांग बढ़ी है। सरकार ने इसे ध्यान में रखते हुये लोगों को बिना मिलावट वाला सरसों तेल बेचने का आदेश दिया था। यह आदेश एक अक्टूबर से लागू होना था लेकिन सूत्रों ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने एफएसएसएआई के इस आदेश पर रोक लगा दी और अगली सुनवाई 18 दिसंबर को तय की है।
बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 5,500 - 5,550 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली दाना - 4,845- 4,895 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,250 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,830 - 1,890 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 10,850 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,695 - 1,845 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,815 - 1,935 रुपये प्रति टिन।
तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 9,680 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 9,580 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम- 8,670 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला- 7,600 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,000 रुपये।
पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 9,050 रुपये।
पामोलीन कांडला- 8,280 रुपये (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 3,765- 3,790 लूज में 3,615 -- 3,665 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY